पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर शारदा परिवार ने लगाया श्रद्धा का लंगर, शहर की गणमान्य हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर। अपने पूज्य पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में कार्यालय में श्रद्धापूर्वक लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता रानी के श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा की शांति, परिवार की सुख-समृद्धि एवं समस्त जनकल्याण की कामना करते हुए अरदास की गई।

इस पुण्य अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, डिप्टी मेयर सरदार मलकीत सिंह, संगठन इंचार्ज विजय भाटिया, चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल, संगठन इंचार्ज अमित शर्मा, हरचरण सिंह, ब्लॉक प्रधान गौरव बंगड़, सुच्चा सिंह, चेयरमैन इंदरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गौरव कनौजिया, रुपिंदर सिंह, दीपक संधू, पार्षद हितेश ग्रेवाल, पूर्व पार्षद निर्मलजीत सिंह ‘निम्मा’, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, अतुल भारद्वाज, विनोद कौशल, दीपक शर्मा ‘ज्योति’, जगदीश सियाल, अश्वनी कुमार, रमन शर्मा, जोगा सिंह घुम्मण, कुलदीप सिंह घुमाण, जसवीर माहल, संदीप शर्मा, हरीश शर्मा, हरजोत सिंह ‘किकी’, सतनाम ‘सत्ता’, जगदीश समराए, रविंदर वर्मा, अवतार सिंह बल, पुष्कर शारदा, पूरब शारदा, कुलदीप शारदा, नरेश शारदा, सुदेश शारदा, राकेश शारदा, अमित शर्मा ‘मोंटी’, सुनील कालिया, सनी महाजन, विक्की पंडित, अभि, मनु शर्मा, तीरथ सिंह एवं अनुराग कंबोज सहित शहर की अनेक गणमान्य हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से यह श्रद्धांजलि समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापनIn-Article Ad · Responsive