पूर्वी भल्ला के नेतृत्व में पाराडाइज क्राउन इवेंट्स करेगा आयोजन, स्टॉल बुकिंग शुरू

अखंड समाचार (गोपाल महेंद्रू) : शहरवासियों को फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खरीदारी का विशेष अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पाराडाइज क्राउन इवेंट्स की ओर से भव्य प्रदर्शनी ‘द विंटर अफेयर’ का आयोजन 26 एवं 27 दिसंबर 2026 को रीजेंट पार्क, जालंधर में किया जा रहा है।
पाराडाइज क्राउन इवेंट्स की संस्थापक पूर्वी भल्ला ने बताया कि इस प्रदर्शनी में फैशन, आकर्षक कपड़ों, ज्वेलरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स एवं लाइफस्टाइल से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी में अलग-अलग श्रेणियों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को लेकर स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। फैशन, ज्वेलरी, कपड़े, ब्यूटी एवं लाइफस्टाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारी और ब्रांड्स इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करने के लिए स्टॉल बुक करवा सकते हैं।
पूर्वी भल्ला ने इच्छुक स्टॉल धारकों से समय रहते अपनी बुकिंग करवाने की अपील की। प्रदर्शनी से संबंधित अधिक जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 8360797174 पर संपर्क किया जा सकता है।







