एस.बी.टी. मॉडल स्कूल परिसर में हुआ सेवा कार्य, समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता
अखंड समाचार (गोपाल महेंद्रू) : निर्धन सेवा समिति की ओर से एस.बी.टी. मॉडल स्कूल के प्रांगण में 310वां मासिक राशन वितरण समारोह श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक के.डी. भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर समिति के सेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर के.डी. भंडारी ने कहा कि जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने निर्धन सेवा समिति द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

समिति की ओर से आयोजित इस मासिक राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गई, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। समिति लंबे समय से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस मौके पर संदीप नारंग, सुनील दत्ता, अनिल शर्मा, सेवा लाल, साहिल पांडे, पदम कपूर, दिनेश नागर सहित निर्धन सेवा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।







