हाईकमान का जताया आभार, बोले— 2027 में जालंधर की सभी विधानसभा सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालने का करेंगे प्रयास

जालंधर (गोपाल महेंद्रू) : आम आदमी पार्टी ने पार्षद दीपक शारदा को जिला जालंधर का सेक्रेटरी नियुक्त किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मिली इस नई जिम्मेदारी को उन्होंने पार्टी की ओर से मिले विशेष तोहफे के रूप में देखा। पार्टी की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, दीपक शारदा का नाम जिला जालंधर अर्बन के सेक्रेटरी पद के लिए शामिल किया गया है।
इस नियुक्ति पर पार्षद दीपक शारदा ने आम आदमी पार्टी की हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, मनीष सिसोदिया तथा जिला अध्यक्ष अमृत पाल सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे।
दीपक शारदा ने कहा कि संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वह जालंधर की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी के लिए मेहनत करेंगे और उन्हें जीतकर पार्टी की झोली में डालने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने, लोगों की समस्याओं को सुनने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे।
दीपक शारदा की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। जन्मदिन पर मिली इस नई जिम्मेदारी को उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।




