श्री शीतल विज ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत, बहल परिवार ने मां की चुनरी और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

जालंधर (गोपाल महेंद्रू) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री देवी तालाब मंदिर के कैशियर पविंदर बहल के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान एवं दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े अनेक उद्योगपति, भाजपा नेता और शहर की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति स्वरूप गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश, पंजाब प्रदेश का छोटा भाई है। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार छोटे भाई हरियाणा की बात मानें और पंजाब में भी डबल इंजन सरकार को मौका दें, ताकि जिस प्रकार हरियाणा में उद्योग और कारोबार तरक्की कर रहे हैं, उसी प्रकार पंजाब में भी औद्योगिक विकास को गति मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों की तरक्की से रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने पंजाब में भी विकास, निवेश और उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर जोर दिया।
बहल परिवार ने मां की चुनरी और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर बहल परिवार की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनक रानी बहल, पविंदर बहल, विपन बहल, पूनम बहल, पूजा बहल, तजिंदर सिंह सग्गू, नीतिका (निशु) एवं मन्नत ने मुख्यमंत्री को मां की चुनरी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया और उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।
भाजपा नेताओं और शहर की प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक जगमीत सिंह बराड़, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, नरेश सहगल, डॉ. सतपाल गुप्ता, चरणजीत सिंह मैंगी, नरेंद्र सहगल, दिनेश सहगल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, शांत गुप्ता, रिक्की सहगल, राजेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अशोक मल्होत्रा, अजय लाली, संजय कोछड़, एडवोकेट संदीप थापर, नरेश तिवाड़ी, अशोक भंडारी, राजेश अग्रवाल रिंकू, रमन जैन, राजू शर्मा, पवन मेहरा, अरुण वर्मा, लक्की शर्मा, यश चड्ढा, ललित जोशी, सुनील भल्ला, राहुल जैन, दिनेश खन्ना और आशु सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उद्योग जगत, राजनीतिक क्षेत्र और शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में पंजाब और हरियाणा के आपसी संबंधों का उल्लेख करते हुए पंजाब में औद्योगिक विकास और आर्थिक तरक्की को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया।
इस मुलाकात के दौरान बहल परिवार और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।




