मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर AAP में हुए शामिल, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
अखंड समाचार (गोपाल महेंद्रू): जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब भाजपा के युवा, तेज-तर्रार एवं सक्रिय नेता श्री प्रशांत गंभीर ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और आम आदमी पार्टी की जनहितैषी सोच से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया।

प्रशांत गंभीर भाजपा में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। इसके अलावा वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। युवा वर्ग में सक्रिय पहचान रखने वाले प्रशांत गंभीर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को जालंधर नॉर्थ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी परिवार की ओर से प्रशांत गंभीर का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जालंधर नॉर्थ में और मजबूती मिलेगी।
प्रशांत गंभीर के पार्टी में शामिल होने से जालंधर नॉर्थ की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह घटनाक्रम क्षेत्र की राजनीति को किस दिशा में प्रभावित करता है।
आम आदमी पार्टी परिवार में प्रशांत गंभीर जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।






