
अखंड समाचार (ब्यूरो) : मोगा में एक घटना घटित हुई जिसमें, अंधाधुंध हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। अंगदपुरा मोहल्ले में अपने घर के बाहर खड़े चार युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद सभी आरोपी ऊरार हो गए। परिवार और पड़ोसियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां, इलाज के दौरान गगन और साहिल जिंदल लंबी की मौत हो गई, जबकि राघव और गोरा को गंभीर हालत आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां उनकी नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल जिंदल लंबीए गगन, अंगदपुरा मोहल्ले में अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी। गाड़ी में सवार हथियारबंद युवकों ने पहले पता पूछा और फिर अचानक चारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने चारों युवकों को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से चारों घायलों को मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गगन को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल साहिल जिंदल को बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। फायरिंग में घायल राघव और गोरा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज दिया जा रहा है। गोलीबारी में दो युवकों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोहल्ले में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस की शुरुआती जांच में हमले के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात की पूरी वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।



