अखंड समाचार (गोपाल महेंद्रू) : ट्रेंडी गर्ल्स की ओर से होटल ब्लूम, जालंधर में ‘जश्न-ए-करवा और दिवाली — जहां परंपराएं जगमगाती हैं और जश्न रोशनी बिखेरते हैं’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर करवा चौथ की पारंपरिक खूबसूरती और दिवाली की जगमगाती रोशनी का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और खुशियों का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में अंजलि मिस ने करवा चौथ का आकर्षक रूप धारण कर भारतीय संस्कृति, प्रेम और पारंपरिक मूल्यों की खूबसूरती को प्रस्तुत किया। वहीं, निधि मिस दिवाली पटाखा के रूप में अपने शानदार अंदाज, चमक और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहीं। दोनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी और उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। ट्रेंडी गर्ल्स की इस पहल ने भारतीय त्योहारों की परंपराओं को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए संस्कृति और फैशन के खूबसूरत मेल को दर्शाया। करवा चौथ के पारंपरिक रंगों से लेकर दिवाली की रोशनी तक, कार्यक्रम में उत्सव के हर रंग की झलक देखने को मिली। होटल ब्लूम में आयोजित यह शानदार जश्न त्योहारों की खुशियों, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को समर्पित रहा। ट्रेंडी गर्ल्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी के लिए यादगार पल संजोए।

विज्ञापनIn-Article Ad · Responsive