अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।

जालंधर (ब्यूरो): अखंड समाचार परिवार के सदस्य कपिल खन्ना एवं विशु खन्ना के बड़े भाई अजय खन्ना जी का 29 अक्टूबर 2026, दिन वीरवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय अजय खन्ना जी का अंतिम संस्कार 30 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।
इस दुखद घड़ी में अखंड समाचार परिवार खन्ना परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। अखंड समाचार परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
अखंड समाचार परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।
विज्ञापनIn-Article Ad · Responsive




