जालंधर। शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर गुरदेव नगर स्थित भगवान वाल्मीकि वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की ओर से भारत माता के वीर सपूत एवं महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।

शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित
कार्यक्रम में सोसायटी के चीफ पैट्रन श्री सुभाष सोंधी ने शहीद ऊधम सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके साथ उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
देशभक्ति और साहस की मिसाल हैं शहीद ऊधम सिंह
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा लेने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह जी का जीवन राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग का अद्भुत उदाहरण है, जो आज भी युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है।
समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद ऊधम सिंह जी के आदर्शों पर चलने, समाज में भाईचारा बनाए रखने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि वेलफेयर सोसायटी (रजि.) के अध्यक्ष हिमांशु सोंधी सहित सोनू सहोता, विनोद संगर, अजय हंस, धर्मवीर गिल, बब्बलू गिल, शाम लाल लोहरिया, ऋषि गिल, वरुण संगर, राजू बैंस, हनी थापर, हतिंदर सहोता, काली थापर, सूरज मट्टू, सन्नी मट्टू, रवि संगर, परवेश सोंधी, सागर संगर, करण मट्टू, रॉबिन थापर, रिवांश संगर, मयंक थापर, मानव सिद्धू और राघव मट्टू सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी उपस्थित रहे।


