फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्केट में शोक की लहर, आज शाम 5:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

जालंधर शहर (गोपाल महेन्द्रू)।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि राज मलिक की धर्मपत्नी तथा जालंधर की प्रतिष्ठित फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक, लव मलिक एवं कुश मलिक की पूजनीय माता श्रीमती वीना मलिक का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, स्वर्गीय माता वीना मलिक जी का अंतिम संस्कार आज 2 अगस्त को शाम 5:30 बजे हरनामदासपुरा श्मशान घाट, जालंधर में किया जाएगा।
दिवंगत वीना मलिक अपने पीछे पति एडवोकेट कवि राज मलिक तथा पुत्र जॉय मलिक, लव मलिक और कुश मलिक सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापनIn-Article Ad · Responsive